Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

शौच के लिए गए युवक पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, पालतू कुत्ते ने दिखाई वफादारी मलिक की बचाई जानशौच के लिए गए युवक पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, पालतू कुत्ते ने दिखाई वफादारी मलिक की बचाई जान

रायसेन। कहते हैं पालतू कुत्ते अपने मालिक के प्रति बफादार होते हैं। इसका ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर पगनेश्वर में देखने को मिला। जब पगनेश्वर निवासी अर्जुन सिंह लोधी मंगलवार को सुबह करीब सात से आठ बजे शौच के लिए पहाड़ी से एकांत में जा रहे थे। उसी समय अर्जुन सिंह लोधी के ऊपर आदमखोर तेंदुए ने नुकीले पंजों से हमला कर दिया।

जिससे उन्हें गर्दन के पिछले हिस्से में और सीधे हाथ की कलाई पर गहरे घाव आए हैं। जैसे ही लहुलूहान हुए अर्जुन सिंह लोधी ने अपने घर के पालतू डॉग को जान बचाने आवाज लगाई तो वह तेंदुए की तरफ दौड़े। तो वह जंगल की तरफ भाग गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल ही घायल अर्जुन सिंह लोधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग को  सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश लगातार जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.