Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0

बैतूल। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने सोमवार को जंतर-मंतर पर छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज और छात्रों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में बैतूल के लल्ली चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया।

 

जिला उपाध्यक्ष नीलेश धुर्वे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में अमन खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पूनम साहू को सौंपा गया।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा घोटालों के विरोध में आयोजित छात्रों के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि छात्राओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

 

NSUI ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफा लिया जाए, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए तथा देशभर में आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस ली जाएं।

 

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जैद खान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.