
बैतूल। शिक्षा में समान अवसर और समान अधिकार की मांग को लेकर शनिवार को बैतूल में समान शिक्षा जनयात्रा निकाली गई। दोपहर में कृषि उपज मंडी (बडोरा चौक) से शुरू हुई जनयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम को छत्रपति शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई। यहां जनयात्रा के समापन के बाद जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त असमानता, सरकारी और निजी स्कूलों के बीच अंतर तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत पर अपनी बात रखी।
जनयात्रा बडोरा चौक से शुरू हुई। इसमें नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा गेंदा चौक, डॉ. अंबेडकर चौक, कोठी बाजार, बस स्टैंड, लल्ली चौक और कलेक्टर रोड होते हुए छत्रपति शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम पहुंची। यहां देर शाम जनयात्रा का समापन हुआ।
जनसंवाद में शिक्षा की असमानता पर हुई चर्चा
जनयात्रा के बाद देर शाम ऑडिटोरियम में जनसंवाद आयोजित किया गया। इसमें समान शिक्षा की आवश्यकता, शिक्षा में व्याप्त असमानता, विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने और प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा सामाजिक समानता, जागरूकता और बेहतर भविष्य का आधार है। समाज के हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए।
समान अवसर और समान अधिकार की मांग
आयोजन के माध्यम से शिक्षा को भेदभाव से मुक्त करने और सभी बच्चों के लिए समान शैक्षणिक अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था में मौजूद असमानताओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। जनसंवाद में यह संदेश दिया गया कि समान शिक्षा केवल शैक्षणिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सवाल है।यह यात्रा IAS बी चंद्रशेखर निकाल रहे है।जिन्होंने एक साल पहले कमिश्नर पद से इस्तीफा देकर समान शिक्षा के लिए अभियान शुरू किया हुआ है। यह यात्रा महाराष्ट्र से शुरू हुई है।जो अब MP में।प्रवेश के बाद भोपाल भी पहुंचेगी।।
यात्रा का समापन शाम 7 बजे आॅडिटोरियम में हुआ है।

