Logo
ब्रेकिंग
बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों...
Seva Mitra
Header Ad

बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

0

15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात 

6 करोड़ से अधिक लागत से बडोरा मंडी से तितली चौराहा तक सड़क निर्माण का शिलान्यास 

4 करोड़ से अधिक लागत के आजीविका प्लाजा का लोकार्पण

42 लाख से अधिक लागत के महुपानी में सफारी गेट सहित पर्यटन सुविधाओं का विकास 

2 करोड़ की लागत से नगरपालिका भवन बैतूल का भूमिपूजन एवं 1 करोड़ 80 लाख से अधिक लागत के गंज थाना का शुभारंभ 

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शुभारंभ 

बैतूल 20 नवंबर 2026/बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल 21 नवंबर को जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक श्री खंडेलवाल 21 नवंबर को प्रातः 9 :30 बजे दक्षिण वन मण्डल अंतर्गत ताप्ती संरक्षण रिजर्व महुपानी में 42 लाख 85 हजार की लागत से पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य जिसमें प्रवेश द्वार, टिकिट काउंटर, सोलर पम्प ट्यूबवेल एवं अन्य कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

 

 

दोपहर 12 बजे बडोरा कृषि उपज बैतूल में 691.53 लाख की लागत से बैतूल कृषि मण्डी से एनएच-47 तितली चौराहा तक 1.5 किमी मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। विधायक श्री खंडेलवाल द्वारा दोपहर 2 बजे बस स्टेण्ड के पास कोठीबाजार में 415.62 लाख की लागत के आजीविका प्लाजा का लोकार्पण करने के पश्चात 4 बजे नगरपालिका परिसर बैतूल में 2 करोड़ की लागत से नगर पालिका कार्यालय का भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसके बाद विधायक श्री खंडेलवाल अपराह्न 5 बजे बीएसएनएल आफिस के पास में 180.73 लाख की लागत से निर्मित पुलिस थाना गंज का शुभारंभ करेंगे तथा शाम 6 बजे सर्किट हाउस बैतूल में कलेक्टर बैतूल एवं जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ तथा सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।

 

 

000

Leave A Reply

Your email address will not be published.