Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

चीखती चिल्लाती रही लड़की, घर की छत पर लेकर गया सिरफिरा आशिक और फिर…

0

लुधियाना: जिले में एक युवक ने लड़की के साथ बड़ा कांड कर डाला। जानकारी के मुताबिक, हैबोवाल के इलाके में फ्रैंडशिप से मना करने पर गुस्साए युवक ने युवती को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जमीन पर गिरने के बाद युवती के चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक मौके से फरार हो गया।

युवती को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी पहचान करमनप्रीत कौर के रूप में की गई है। शिकायत मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने संत बिहार कालोनी के रहने वाले युवती के पिता के बयान पर टिब्बा रोड़ के रहने वाले युवराज उर्फ ईश के रूप में की गई है। पुलिस को दिए बयान में युवती के पिता ने बताया कि वह अपने आफिस में मौजूद था तो उसकी पत्नी का फोन आया कि उनकी बेटी छत से नीचे गिर गई है। पता चलते ही वह उसे लेकर डीएमसी पहुंचे।

इस दौरान तो होश आने पर उसकी बेटी ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ उसकी फ्रैंडशिप थी। लेकिन बाद में उसके व्यवहार के चलते उसने उक्त आरोपी के साथ दोस्ती छोड़ दी। लेकिन आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। वारदात वाले दिन भी उक्त आरोपी उसे बात करने के बहाने घर की छत पर ले गया और उसे फैंडशिप करने के लिए मजबूर करने लगा और उसे धमकियां देने लगा। लेकिन उसने आरोपी को फ्रैंडशिप करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आगया और जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। विवाद के चलते आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से उसे घर की छत से धक्का के दिया और फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.