Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नई प्रदेश टीम — संतुलन पर फोकस, नए चेहरों को मौका

0

 

भोपाल, 23 अक्टूबर।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी। इस सूची में संगठनात्मक संतुलन, जातीय विविधता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया गया है।

नई टीम में दो सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और लता वानखेड़े, तथा दो विधायक प्रभुराम चौधरी और मनीषा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों विधायक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता रणवीर सिंह रावत, जो पहले महामंत्री थे, को भी उपाध्यक्ष पद से नवाज़ा गया है।

महामंत्री सभी नए चेहरे हैं — किसी को दोहराया नहीं गया। इस कदम को संगठन में नई ऊर्जा लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।


जारी सूची

उपाध्यक्ष

  1. रणवीर सिंह रावत
  2. कातदेव सिंह
  3. शैलेन्द्र बरुआ
  4. प्रभुराम चौधरी
  5. मनीषा सिंह
  6. डॉ नंदिता पाठक
  7. सुरेंद्र शर्मा
  8. निशांत खरे
  9. प्रभुलाल जाटव

महामंत्री

  1. श्रीमती लता वानखेड़े
  2. सुमेर सोलंकी
  3. राहुल  कोठारी (जैन)
  4. गौरव रणदीव

मंत्री

  1. रजनीश अग्रवाल
  2. लोकेंद्र पाराशर
  3. जयदीप पटेल
  4. क्षितिज भट्ट
  5.  संगीता सोनी
  6. राजेंद्र सिंह
  7. अर्चना सिंह
  8. राजो मालवीय
  9. बबीता परमार

कोषाध्यक्ष

  1. अखिलेश जैन

कार्यालय मंत्री

  1. श्याम महाजन
  2. मीडिया प्रभारी
  3. आशीष ऊषा अग्रवाल

मोर्चा अध्यक्ष

  • किसान मोर्चा : जयपाल सिंह चावला
  • एससी मोर्चा : भगवान सिंह परमार
  • एसटी मोर्चा : पंकज टेकाम
  • पिछड़ा मोर्चा : पवन पाटीदार

समीक्षा और संकेत

हेमंत खंडेलवाल की टीम को “संतुलित और समावेशी” कहा जा रहा है। इसमें एससी, एसटी और अन्य वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं, बड़े नेताओं और सिंधिया समर्थकों को भी उचित स्थान मिला है।
हालांकि, टीम में किसी मुस्लिम चेहरे को शामिल नहीं किया गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि खंडेलवाल ने संगठन में नये चेहरों को लाकर एक ऊर्जावान और सक्रिय टीम तैयार करने की कोशिश की है, जो 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में अहम भूमिका निभा सकती है।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.