Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

बूथ लेवल एजेंट तैयार करेगी कांग्रेस,बैठक में हुआ फैसला, सेक्टर,बूथ प्रभारी जल्द बनायेंगे

0

बैतूल। जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को गंज कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नव नियुक्त जिला प्रभारी और जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस को मज़बूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से संगठन को पुनर्जीवित कर जनता से सीधा संवाद ही 2028 की

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। डागा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने में जिला प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मंडलम और ब्लॉक प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं, अब जल्द ही सेक्टर और बूथ प्रभारियों की घोषणा की जाएगी ताकि संगठन हर स्तर पर सक्रिय रहे।

पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि विपक्ष की असली भूमिका जनता की आवाज़ बनना है। कांग्रेस को गाँव-गाँव जाकर जनता से जुड़ना होगा, क्योंकि जनता अब भी कांग्रेस पर भरोसा करती है।

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) गठन पर भी चर्चा हुई। प्रभारी सुनील उइके ने बताया कि यह अभियान कांग्रेस के जनसंपर्क को नई दिशा देगा। घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जिससे जनता की आवाज़ दिल्ली तक पहुंचे।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा, जिला प्रभारी सुनील उइके, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक पी.आर. बोडखे,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.