Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

कोतवाली टीआई सत्यप्रकाश सक्सेना हटाए गए, गंज थाना का प्रभार प्रशिक्षु डीएसपी शैफा हाशमी को मिला, नीरज पाल को सौंपी गई कोतवाली की कमान, विवाद के बाद हुआ तबादला

0

बैतूल, 22 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक **वीरेन्द्र जैन** ने बुधवार को जिले में पुलिस अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार **थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना** को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह **थाना गंज प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल** को कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गंज थाना का स्वतंत्र प्रभार **प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) सुश्री शैफा हाशमी** को दिया गया है।

 

जारी आदेश के मुताबिक, प्रशिक्षु डीएसपी शैफा हाशमी मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल के 43वें बैच से हैं। उन्हें जिला बैतूल में 16 जुलाई 2025 से 23 फरवरी 2026 तक व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। प्रशिक्षण अवधि के तहत उन्हें **19 अक्टूबर 2025 से 18 जनवरी 2026** तक **थाना गंज का स्वतंत्र प्रभार** सौंपा गया है। इस दौरान उन्हें हर सोमवार अपने मेंटॉर अधिकारी **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी** के समक्ष प्रशिक्षण संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

 

सूत्रों के अनुसार, कोतवाली प्रभारी रहे सत्यप्रकाश सक्सेना का यह तबादला हाल ही में सामने आए उस विवाद के बाद किया गया है, जिसमें एक **स्थानीय पत्रकार ने उनके खिलाफ थाने में अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था।** इस प्रकरण में पत्रकारों के एक समूह ने **एएसपी कमला जोशी** को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

 

सक्सेना को कुछ ही समय पहले **थाना आमला से स्थानांतरित कर कोतवाली प्रभारी** बनाया गया था। वहीं, अब आदेश जारी होते ही उन्हें **रक्षित केंद्र बैतूल** में पदस्थ किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.