Logo
ब्रेकिंग
राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब...
Header Ad

हिंसा की आग में जल रहा नेपाल, बिहार के 6 जिलों के बॉर्डर सील, पर्यटकों की एंट्री बैन

0

नेपाल में युवाओं का आंदोलन अब उग्र हो गया है. इंटरनेट मीडिया पर पाबंदी के बाद भी आंदोलन समाप्त होता नहीं दिख रहा है. नेपाल में उग्र प्रदर्शनों के बीच बिहार हाई अलर्ट पर है. बिहार के छह जिले जो नेपाल से सटे हैं वहां पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

नेपाल से सटे बिहार के छह जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और किशनगंज की अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया है. ये कदम बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उठाया गया है. पर्यटकों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. स्थानीय लोगों की भी गहन जांच-पड़ताल की जा रही है, उसको बाद ही उनको आने-जाने की इजाजत मिल रही है.

सीमा चौकियों और गांवों के आसपास चर रही गश्त

सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), अन्य सुरक्षा एजेंसियां और असूचना इकाइयां गृह मंत्रालय के निर्देश पर अलर्ट पर रखी गई हैं. पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट किया है. साथ ही उनको निर्देश दिया है कि वो पड़ोसी जिलों के साथ तालमेल बनाकर काम करें. पुलिस और एसएसबी की सीमा चौकियों और गांवों के आसपास गश्त चल रही है.

पुलिस और एएसएसबी के जवानों को दिया गया ये आदेश

सीमा क्षेत्र के आसपास नेपाल में जो भी घटनाएं हो रही हैं, उन पर खुफियां इकाइयों की कड़ी नजर है. पुलिस और एसएसबी के जवानों को आदेश दिया गया है कि वो किसी भी अप्रिय हालात से निपटने के लिए सतर्क रहें. सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों से लगातार पुलिस मुख्यालय का कंट्रोल रूम रिपोर्ट ले रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोई भारतीय नेपाल सीमा क्षेत्र में फंसा होगा तो उसको निकाला जाएगा.

एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने बताया कि जब तक नेपाल में हालात सामन्य नहीं हो जाते, तब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया है. पर्यटकों के आने-जाने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.