
इंदौर में आज शाम 6:30 बजे राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित होगा। क्षेत्रीय पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, भर्ती और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करना है।
कार्यक्रम के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने करीब 12 हजार वर्गमीटर जमीन पर आयोजन की अनुमति दी है। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था की है। कार्यक्रम स्थल को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है।
राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की ओर से शिक्षा, प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सवाल उठाए जाने की संभावना है।
इस लिंक पर देखे इंदौर से राहुल गांधी का कार्यक्रम लाइव
