Logo
ब्रेकिंग
Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ... Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने... Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,...
Header Ad

बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को मारी टक्कर

0

बैतूल। बैतूल-इंदौर हाईवे पर खेड़ी के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शंकर लोखंडे (48) के रूप में हुई है। वहीं मनोज कानाठे (45) की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उसके एक पैर ने काम करना बंद कर दिया है, कमर में भी मूवमेंट नहीं है और वह फिलहाल बोल भी नहीं पा रहा है।

जानकारी के अनुसार शंकर लोखंडे अपनी बेटी से मिलने बैतूल आए थे। उनकी बेटी नोबल हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां हाल ही में उसकी डिलीवरी हुई थी। बेटी और नवजात को देखकर शंकर अपने साथी मनोज कानाठे के साथ आल्टो कार से वापस गोगामा लौट रहे थे। इसी दौरान खेड़ी के पास बैतूल-इंदौर हाईवे पर पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में शंकर लोखंडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज कानाठे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अस्पताल पुलिस चौकी ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच खेड़ी पुलिस चौकी कर रही है। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.