Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा

0

बैतूल। सोमवार शाम ढलते ही आसमान में चंद्रमा और शुक्र की नजदीकी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। साफ आसमान में चमकता चांद और उसके पास तेज रोशनी के साथ नजर आ रहा शुक्र ग्रह लोगों के बीच कौतूहल का विषय रहा। कई लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया।

खगोलविद सारिका घारू के अनुसार चंद्रमा और शुक्र के बीच सोमवार को करीब 4 डिग्री का कोणीय अंतर रहा। इसी वजह से पृथ्वी से देखने पर दोनों खगोलीय पिंड बेहद करीब नजर आए, जबकि वास्तविकता में दोनों के बीच करोड़ों किलोमीटर की दूरी है। चंद्रमा पृथ्वी से करीब 3 लाख 91 हजार किलोमीटर दूर था, जबकि शुक्र की दूरी लगभग 6 करोड़ 78 लाख किलोमीटर थी। इस खगोलीय स्थिति को मून-वीनस कंजंक्शन कहा जाता है।

चांद की चमक और उसके करीब दिखाई दे रहे शुक्र को लेकर खासकर मुस्लिम समाज में भी चर्चा रही। मुस्लिम समाज में चांद का धार्मिक महत्व होने के कारण शाम को नजर आए इस नजारे को लेकर लोगों में उत्सुकता रही। हालांकि खगोलविदों ने स्पष्ट किया कि चंद्रमा के पास दिखाई दे रहा चमकीला पिंड शुक्र ग्रह है और यह सामान्य खगोलीय स्थिति का परिणाम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.