Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भोपाल में सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने किया निजी स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

भोपाल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल कार्यालय द्वारा निजी अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है। जिसमें नियम विरूद्ध संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थाओं पर कार्यवाही भी की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच की गई। इस दौरान मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम के प्रावधानों के तहत सेवाओं का निरीक्षण किया गया।

नवोदय कैंसर अस्पताल की जांच के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट कंटेनर खुले पाए गए। बायो मेडिकल वेस्ट, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट के नियमानुसार निस्तारण न करने, साफ सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अस्पताल को नोटिस जारी किया जा रहा है। निरीक्षण दल द्वारा अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए।

अचारपुरा मार्ग ईंटखेड़ी में संचालित क्लिनिक में ऐश्वर्या शर्मा नाम की महिला इलाज करते हुए मिलीं। क्लीनिक में संतोषी शर्मा के नाम से इलेक्ट्रो होम्योपैथी का पंजीयन पाया गया। संचालक द्वारा बताया गया कि क्लीनिक का पंजीयन सीएमएचओ कार्यालय में नहीं करवाया गया है । अपंजीकृत क्लीनिक पर अनाधिकृत प्रैक्टिस करते पाए जाने पर इसका संचालन बंद करवाया गया है।

रॉयल मार्केट में संचालित क्यूर इमेजिंग एंड स्कैन सेंटर में क्लीनिक पंजीयन की वैधता समाप्त हो जाने के कारण पंजीयन नवीनीकरण न होने तक केंद्र को बंद रखा जाने के निर्देश दिए गए हैं। नर्सिंग होम एंड क्लिनिक निरीक्षण दल द्वारा वल्लभ नगर में चल रहे विंध्य डेंटल क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक द्वारा अपनी डिग्री एवं रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं किया जा सका , हालांकि यह क्लीनिक सीएमएचओ कार्यालय में पंजीकृत मिला है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले में अलग अलग स्थानों पर चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन, मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है। इन क्लिनिक्स पर विभाग की टीम नजर रख रही है। स्थानीय पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है।

और ये भी पढ़े

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.