Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

सोनम के गहने और लैपटॉप जब्त,अब खुलेंगे कई नए राज

इंदौर। राजा हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस सोमवार को आरोपी शिलोम जेम्स को लेकर शिलांग के लिए निकल गई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिलांग पुलिस जेम्स को शनिवार देर रात इंदौर लेकर आई थी। इंदौर से रतलाम गई जहां पर से सोने के आभूषण और लैपटॉप जब्त किया, उसके बाद शिलांग पुलिस आरोपी जेम्स को लेकर निकल गई है। बताया जा रहा है कि जो शिलांग पुलिस ने आभूषण जप्त किए हैं उसमें से दो मंगलसूत्र पैरों की पायल, बिछिया और सोने का हार पुलिस ने जब्त किया है।

जिसमें से एक मंगलसूत्र और पायल और बिछिया राजा ने सोनम के लिए खरीदी थी। सोनम राजा की हत्या करने के बाद इंदौर पहुंची थी, फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह सब इन्वेस्टिगेशन का पार्ट है। शिलांग पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने सभी सबूतों को जब्त कर लिया है और शिलांग के लिए रवाना हो गई है। वहीं एडिशनल DCP ने बताया कि दो दिन की जाँच करने के बाद शिलॉन्ग पुलिस आज शिलोम को लेकर यहाँ से रवाना हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.