
बैतूल। जिले के प्रशिक्षित कारीगरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं आईटीआई पासआउट युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म ‘सेवामित्र’ (SevaMitra) ने पंजीयन के लिए आमंत्रित किया है।
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कारीगरों को उनकी योग्यता, अनुभव एवं कौशल के आधार पर ग्राहकों से जुड़ने और सेवा कार्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिले के नागरिकों को घर बैठे विभिन्न घरेलू एवं तकनीकी सेवाएं बुक करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
इन सेवाओं से जुड़े कारीगर कर सकते हैं पंजीयन
इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, एसी एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग, गीजर रिपेयरिंग, आरओ एवं वाटर प्यूरीफायर, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, मोबाइल रिपेयरिंग, होम क्लीनिंग, कार एवं बाइक वॉश सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़े कारीगर पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन कर सकते हैं पंजीयन
इच्छुक युवा एवं प्रशिक्षित कारीगर सेवामित्र की वेबसाइट https://sevamitra.co.in/ पर जाकर ‘Join as a Worker’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल एवं व्हाट्सऐप नंबर 7354287363 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और बैतूल जिले के नागरिकों तक घरेलू एवं तकनीकी सेवाओं की पहुंच आसान बनाना है।

