Logo
ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
Header Ad

Punjab स्वास्थ्य विभाग ने जारी की Advisory, भूल कर भी ना करें ये काम…

0

अमृतसर: स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जनहित में एक एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा विभाग ने कर्मचारियों व अधिकारियों को लोगों को इस एडवाइजरी के बारे में जागरूक करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

इस संबंध में सिविल सर्जन डा. स्वर्णजीत धवन ने बताया कि बाढ़ के पानी के सीधे संपर्क में आने से बचें, इससे त्वचा संबंधी रोग जैसे खुजली, फोड़े, फुंसी या एलर्जी आदि हो सकते हैं। खाने से पहले बार-बार साबुन और साफ पानी से हाथ धोएं। पीने के पानी और खाने को ढक कर रखें और बारिश के पानी से बचाएं। खाने को सुरक्षित तरीके से पकाना, भंडारण और संभालना सुनिश्चित करें।

केवल उबला हुआ या क्लोरीनयुक्त पानी ही पिएं, फलों और सब्जियों को साफ पानी से धोकर खाएं। बाढ़ के पानी के संपर्क में आया खाना न खाएं। घर के अंदर और आसपास खड़े पानी को तुरंत हटा दें। मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाले लोशन या क्विल का प्रयोग करें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सुरक्षा दें। शौचालय का प्रयोग करें और खुले में शौच न करें, कचरे का उचित निपटान करें। बीमार होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 89680-08060 जारी किया गया है। इस अवसर पर जिला महामारी विशेषज्ञ डा. हरजोत कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह व समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.