Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

NGT ने नगर निगम को ठोका 50 हजार का जुर्माना, बढ़ी कमिश्नर की मुश्किलें

0

लुधियाना: पार्क की जगह में हुए कब्जे को हटाने के ऑर्डर लागू न करने के आरोप में नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नगर निगम को 50 हजार का जुर्माना ठोका गया है और कमिश्नर को गिरफ्तारी की चेतावनी दी गई है।

इस मामले में एन.जी.ओ. के सदस्यों द्वारा संगीत सिनेमा के नजदीक पार्क में लाइब्रेरी की आड़ में अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कार्रवाई करने बारे निर्देश एन.जी.टी. द्वारा एक साल पहले दिए गए थे लेकिन नगर निगम द्वारा इस ऑर्डर को लागू नहीं किया जा रहा जिसके मद्देनजर एन.जी.टी. द्वारा नगर निगम को 50 हजार का जुर्माना ठोका गया है। इसके अलावा कमिश्नर को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं । इसी तरह नोटिस जारी करके गिरफ्तारी की चेतावनी दी गई है

पहले भी हो चुका है एक लाख का जुर्माना
इस मामले में एन.जी.ओ. के सदस्यों द्वारा पार्क में 22 लाख के सरकारी फंड से लाइब्रेरी के निर्माण को सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन बताया गया है जिसे लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एन.जी. टी. दुआद्वारा ज्वाइंट कमेटी का गठन किया गया लेकिन नगर निगम द्वारा इस कमेटी को मस्टर प्लान का रिकॉर्ड नहीं दिया गया बल्कि पार्क को रोड का हिस्सा बताकर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की गई जिसे लेकर एन.जी.टी. द्वारा पहले भी नगर निगम को एक लाख का जुर्माना लगाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.