Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

पंजाब के गांव में एक Announcement से लोगों में मच गई भगदड़, हालात ऐसे कि…

0

पातड़ां: सब डिवीजन पातड़ां के गांवों से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर पिछले करीब एक हफ्ते से घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज सुबह हरचंदपुरा के पास घग्गर नदी में अचानक दरार (पाड़) पड़ गई, जिससे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। दरार पड़ने की घोषणा गांवों में कर दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग नदी की ओर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार खनौरी हेडवर्क्स पर पानी का स्तर खतरे के निशान से करीब अढ़ाई फुट ऊपर लगातार बह रहा है। सुबह 6 बजे पानी का स्तर 750.6 फुट और 14,450 क्यूसेक मापा गया। इस स्थिति को देखते हुए हरचंदपुरा के खेतों में जब घग्गर का पानी निकलना शुरू हुआ, तो किसानों ने खुद मेहनत करके नदी में पड़ी दरार को भरना शुरू कर दिया। स्थानीय लोग इस समय प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि इसी तरह दिल्ली-जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे के शुत्राणा नजदीकी गांव – शुत्राणा, रसौली, नाईवाला, जोगेवाल, गुलाहड़, होतीपुर और नवां गांव – के किसान भी बांध को मजबूत करने में 24 घंटे से जुटे हुए हैं। वहां भी खतरा बरकरार बना हुआ है। किसानों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं। इसी कारण अलग-अलग गांवों के लोग लगातार नदी पर नज़र रख रहे हैं। किसान अपनी फसलें बचाने के लिए दिन-रात डटे हुए हैं और दर्जनों गांवों के लोग अपने दम पर घग्गर के किनारों को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.