Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सारणी पावर हाउस के CHP में हादसा,मजदूर छत से गिरा,भर्ती

0

बैतूल के सारणी स्थित सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन में चल रहे डिस्मेंटलिंग कार्य के दौरान एक मजदूर छत से गिरकर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सारणी से बैतूल लाया गया, जहां उसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक मजदूर की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट में 660 मेगावाट की नई इकाई स्थापित की जा रही है। इसके लिए पुराने कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) को हटाने का काम चल रहा है। डिस्मेंटलिंग का ठेका मुंबई की एक निजी कंपनी को दिया गया है। बुधवार को कार्य के दौरान सीएचपी की छत पर लगे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा मजदूर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि प्लेट जर्जर होने से पैर फंस गया और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा।

 

घायल मजदूर की पहचान दुर्गेश सरेआम के रूप में हुई है। घटना के बाद कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर और साथी मजदूरों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन के चीफ इंजीनियर वी.के. कैथवार ने बताया कि डिस्मेंटलिंग कार्य मुंबई की कंपनी को दिया गया है। उन्होंने कहा, “कार्य के दौरान सीएचपी की छत से गिरा मजदूर अब पूरी तरह ठीक है। मैंने उससे बात की है, उसे पैर में फ्रैक्चर आया है और बैतूल में भर्ती कराया गया है।”

 

वहीं डिस्मेंटलिंग कार्य कर रही कंपनी से जुड़े प्रतिनिधि विजय मालवीय ने बताया कि मजदूर चक्कर आने की वजह से गिरा था। उन्होंने कहा कि सभी सेफ्टी मेजर लिए जा रहे हैं और साइट पर सेफ्टी ऑफिसर भी मौजूद हैं। “घटना के बाद घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सभी आवश्यक प्राथमिक उपचार दिए गए,” उन्होंने कहा।

 

बैतूल के निजी अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. नितिन राठी ने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा, “मरीज पूरी तरह स्टेबल है। बायां पैर और दाहिना हाथ में फैक्चर है। सीटी स्कैन करवाए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.