Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, अचानक लड़के ने रोका, बोला- अंगूठा दिखाओ… फिर किया ये काम, भौचक्का रह गए सभी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर अपनी दुल्हनिया को ब्याहने जा रहा था. साथ में बाराती भी थे. तभी रास्ते में एक शख्स ने दूल्हे की गाड़ी को रुकवाया. उसे अंगूठा दिखाने को कहा. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि, एक सेल्समैन था. उसने दूल्हे की e-KYC करवाने के लिए उसे रोका था. e-KYC करवाने के बाद दूल्हा अपनी बारात के साथ वहां से रवाना हुआ.

यह अजब-गजब मामला ब्यावरा ब्लॉक के बाल्यापुरा गांव का है. यहां बारात ले जा रहे दूल्हे के पास एक सेल्समैन पहुंचा. उसने बारात रुकवाकर पहले ई-केवाईसी की, फिर बारात को रवाना किया गया. जानकारी के मुताबिक, बीरम भिलाला, उनके पिता, मां और अन्य परिजन की केवाईसी हो चुकी थी, दो सदस्य शेष थे, जिनमें दूल्हा खुद और उनका भाई बचा हुआ था.

दरअसल, ई-केवाईसी के शत-प्रतिशत लक्ष्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने के लिए शासन-प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही है. इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. सेल्समैन गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

दूल्हे की बारात रुकवाई

सेल्समैन विजेंद्र (टिंकु) यादव ने बताया- सोसायटी क्षेत्र में आने वाले उपभोक्ताओं में 80 प्रतिशत की केवाईसी की जा चुकी है. पीपल्याखेड़ी राशन दुकान से यह केवाईसी की जाना थी, लेकिन सेल्समैन गांव-गांव पहुंचकर केवाईसी कर रहे हैं. इसी कड़ी में वे शादी के दौरान ही पहुंच गए और दूल्हे की बारात रुकवाकर केवाईसी की.

जिले में 82% केवाईसी

जिले में लगातार जारी समीक्षा के बीच ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी जारी है. इसके तहत तमाम जनपदों के साथ ही नगरीय निकायों में ई-केवाईसी के काम की रफ्तार बढ़ाई गई है. इसके चलते अभी तक जिले में 82 प्रतिशत ई-केवाईसी हितग्राहियों की हो चुकी है. दो लाख से अधिक हितग्राही अभी भी शेष हैं.

तमाम सेल्समैन के साथ ही सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार सीएमएओ, सचिव, जीआरएस को निर्देशित किया गया है कि तय समय सीमा में केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें.पीडीएस खाद्यान्न की ई-केवाईसी इन दिनों की जा रही है. बिना केवाईसी के अब पात्र हितग्राहियों को भी राशन नहीं मिल पाएगा, इसीलिए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बीते दिनों ही निर्देश दिए हैं कि हर हाल में केवाईसी का प्रतिशत बढ़ाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.