Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित

0

बैतूल। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के करीब 475 पटवारी सोमवार 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खसरा-खतौनी, गिरदावरी, किसान पंजीयन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित राजस्व विभाग के कई कार्य प्रभावित होंगे। 12 से अधिक ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन की सेवाएं भी बाधित रहेंगी।

जिला अध्यक्ष मोहनलाल धुर्वे ने बताया कि मांगों के समर्थन में पहले चरणबद्ध आंदोलन किया गया, लेकिन शासन से सकारात्मक निर्णय नहीं मिलने पर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। रविवार को भोपाल में संघ की बैठक भी आयोजित की गई है, लेकिन हड़ताल जारी रहने पर किसी तरह का संशय नहीं है।

संघ की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू, लंबित नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा, विधिक संरक्षण, अतिरिक्त कार्यों का युक्तिकरण, उचित पारिश्रमिक और नई स्थानांतरण नीति लागू करना शामिल है। हड़ताल के कारण आम लोगों और किसानों को जमीन संबंधी कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.