Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, महिला बीजेपी नेता को जमकर पीटा, घसीट घसीट के मारा

0

भोपाल: सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र के ओमकारा सेवनिया में शुक्रवार रात मंदिर में पूजा को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बीजेपी की बिलखिरिया मंडल महामंत्री सकुन शर्मा के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सकुन शर्मा को सड़क पर घसीटते और थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, सकुन शर्मा क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें मंदिर में पूजा करने से रोका, जिससे विवाद शुरू हो गया। विवाद देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और मारपीट में बदल गया।

सकुन शर्मा ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के मंदिर पर गुर्जर समाज के कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं और बाह्मण समाज के लोगों को वहां पूजा करने नहीं दिया जाता। उन्होंने संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.