Logo
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
Header Ad

जालंधर के लोगों को मिलेगी राहत, आज खुल जाएगा यह फाटक!

0

जालंधर : सुभाना अंडरपास बनने के बाद बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग नंबर सी-7 को फिर से खोलने के लिए शनिवार को रेलवे विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सारा दिन गार्डर हटाने, रेलवे क्रॉसिंग के बीच कंक्रीट बॉक्स लगाने और रेलवे उपकरण फिट करने का काम जारी रहा। अधिकारियों का अनुमान है कि यह कार्य रविवार तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इस मार्ग से वाहन और लोग गुजर सकेंगे।

अर्बन एस्टेट फेज-2 के निवासियों ने पिछले तीन महीनों से इस रेलवे फाटक को खोलने की मांग की थी ताकि उन्हें सुभाना जाकर अंडरपास के माध्यम से 66 फीट रोड तक पहुंचने की मजबूरी न हो। इस मुद्दे को पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के सामने उठाया था, जिसके बाद पिछले महीने रेलवे ने फाटक खोलने के आदेश जारी किए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.