Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके

0

मुलताई। बैतूल जिले में शनिवार रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रात 9 बजकर 31 मिनट 2 सेकंड पर 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र बैतूल जिले में मानीखापा गांव के पास बताया गया है, जिसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी।

भूकंप के झटके मुलताई, पांढुर्णा और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। मुलताई में कई लोगों ने घरों के गेट, खिड़कियां और दरवाजे हिलते हुए देखे। समाजसेवी पाशा खान ने बताया कि रात करीब 9:31 बजे अचानक कंपन महसूस हुआ और घर का गेट हिलने लगा। इसके बाद भी हल्के झटके कुछ देर तक महसूस होते रहे, जिससे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र पचमढ़ी से लगभग 68 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित था। भूकंप की तीव्रता भले ही 3.9 रिक्टर स्केल रही, लेकिन केंद्र जमीन की सतह से काफी कम गहराई में होने के कारण कंपन ज्यादा महसूस हुआ।

 

मुलताई की पवित्र नगरी सहित कई इलाकों में लोग देर तक घरों के बाहर खड़े रहे। पांढुर्णा जिले में भी झटकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर हालचाल जाना और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।

 

हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हल्के कंपन महसूस हो रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मुख्य भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी रहती है, इसलिए लोगों को जर्जर भवनों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.