Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

Betul Weather Update: रिकॉर्ड गिरावट के साथ पारा 9.7°C, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

0
बैतूल। जिले में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीती रात तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 4 नवंबर को जहां तापमान 21.2 डिग्री था, वहीं 16 नवंबर को यह 9.7 डिग्री रह गया है। यानी पिछले 12 दिनों में तापमान में करीब 11.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तरी हवाओं के असर से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह और देर शाम के समय गलन महसूस की जा रही है। अचानक मौसम ठंडा होने से सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. रानू वर्मा के अनुसार, “सर्दी के बढ़ने के साथ अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 800 से बढ़कर अब रोजाना करीब 1200 तक पहुंच गई है।”
उन्होंने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। कहा कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक उत्तरी हवाएं सक्रिय रहेंगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी रहेगी।
पिछले दिनों का न्यूनतम तापमान (बैतूल)
| तिथि | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
| —————— | ——————- | —————— |
| 04 नवम्बर 2025 | 21.2 | — |
| 05 नवम्बर 2025 | 18.5 | — |
| 06 नवम्बर 2025 | 17.0 | — |
| 07 नवम्बर 2025 | 13.2 | — |
| 08 नवम्बर 2025 | 13.0 | — |
| 09 नवम्बर 2025 | 10.8 | — |
| 10 नवम्बर 2025 | 9.0 | — |
| 11 नवम्बर 2025 | 10.2 | — |
| 12 नवम्बर 2025 | 10.0 | — |
| 13 नवम्बर 2025 | 10.2 | 25.7 |
| 14 नवम्बर 2025 | 10.4 | 25.8 |
| 15 नवम्बर 2025 | 10.5 | 25.5 |
| 16 नवम्बर 2025** | 9.7 | — |
Leave A Reply

Your email address will not be published.