Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन

0

बैतूल। शाहपुर थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे और फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में उसने शाहपुर की वारदात में शामिल होना कबूल करने के साथ ही बैतूल बाजार क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। अब पुलिस उससे अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि 18 फरवरी 2026 को शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सालीमेट में रश्मि धुर्वे के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले नरसिंहपुर निवासी जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चोरी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई थी। पूछताछ में उसने अपने साथी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू का नाम बताया था, जिसके बाद उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

लगातार दबिश के बाद पुलिस ने बुधवार को छिंदवाड़ा जिले के ग्राम नीलकंठी निवासी **कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू (38)** को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने शाहपुर में हुई चोरी की वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन नकबजन है और उसके खिलाफ छिंदवाड़ा सहित सीमावर्ती जिलों में चोरी और संपत्ति संबंधी कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने बैतूल बाजार क्षेत्र में किन-किन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इन मामलों में भी उससे पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी नीरज खरे, उपनिरीक्षक भरतनाथ सिंह, आरक्षक धीरज काले, जयकिशन विश्वकर्मा और सलमान शाह की टीम शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.