Logo
ब्रेकिंग
Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से... MP Politics Update: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 10 लाख की फीस पर बवाल; जीतू पटवारी ने RSS पर उ... Mumbai Train Blasts 2006: हवाना बैठक और अमेरिकी दबाव को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा, राहु... Swatantra Bhardwaj Interim Bail: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक, अदालत ने यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्व... Chhattisgarh Congress Press Conference: पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा दांव,... Mahasamund News: जापानी यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया ऐतिहासिक सिरपुर का दौरा, छत्... Chhattisgarh Politics: चरणदास महंत का तंज, बोले- कमीशन और हिस्सेदारी न मिलने से बीजेपी में आक्रोश, अ... Rishi Panchami Tradition in Balod: जोगी राव बाबा मंदिर में औषधियों की शुद्धि और सिद्धि, गुरु धनीत्तर... Jaipur Corruption News: एसीबी के हत्थे चढ़े भ्रष्ट अधिकारी, सांभर लेक एसएचओ और भरतपुर के एईएन के ठिक...
Header Ad

पत्नी से लड़ाई के बाद दामाद ने सास के साथ कर दिया कांड, रौंगटे खड़े कर देगा मामला

करतारपुर: गत सायं करीब सवा 7 बजे सिविल अस्पताल के जनरल वार्ड में उपचाराधीन पत्नी ज्योति (24) पर उसके पति सुखचैन ने कनपटी पर पिस्टल रख कर गोली चला दी व बाद में अपनी सास कुलविंदर कौर पत्नी मांगा निवासी ब्रह्मपुर पर भी गोली चलाई जोकि उनके पेट में लगी। दोनों को गंभीर जख्मी कर सुखचैन मौके से फरार हो गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है।

मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. विजय कंवर पाल व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर रमनदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार ज्योति की शादी सुखचैन निवासी वडाला फाटक कपूरथला से करीब 4 साल पहले हुई थी व उनकी एक संतान भी है। दोनों का कोई आपसी घरेलू झगड़ा था, जिसके चलते पिछले 15-20 दिनों से ज्योति अपने मायके ब्रह्मपुर आई हुई थी। इस दौरान आज सुबह ज्योति का पति सुखचैन अपने ससुराल आया और दोनों के बीच में कथित तौर झगड़ा हुआ। इस दौरान सुखचैन ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी को गंभीर जख्मी कर वहां से चला गया। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे ज्योति की मां कुलविंदर कौर सिविल अस्पताल में अपनी बेटी के उपचार के लिए आई जहां डॉक्टरों ने ज्योति की गंभीर हालत को देखते हुए उसको अस्पताल में दाखिल कर लिया। सायं करीब सवा 7 बजे सुखचैन अस्पताल के जनरल वार्ड में आया।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार उसने मुंह पर सफेद कपड़ा बाधां था। वह सीधा अपनी पत्नी के बैड पर गया और उसकी कनपटी पर पिस्टल रख दी। इस दौरान थोड़ी-बहुत छीनाझपटी भी हुई परंतु सुखचैन ने गोली चला दी जोकि ज्योति के सिर के पास से आर-पार हो गई। इसके बाद उसने अपनी सास कुलविंदर कौर पर भी गोली चलाई जो उसके पेट में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां 5 से 6 फायर हुए हैं व हमला करने के बाद व्यक्ति वहां से भाग गया। कुछ ने बताया कि हमलावर के पास 2 पिस्टल थे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों गंभीर महिलाओं को एम्बुलैंस से जालंधर सिविल हॉस्पिटल भिजवाया। मौके पर पुलिस को 32 बोर के 4 खोल भी मिले। डी.एस.पी. विजय कंवर पाल ने बताया की प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह मामला आपसी घरेलू क्लेश का है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है वह जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.