Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले

0

बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उमरवानी में सात वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई है, लेकिन शरीर पर सांप के काटने का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिलने से मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम उमरवानी निवासी **यश बरसे (7)** मंगलवार रात भोजन करने के बाद अपनी दादी के पास सोने चला गया था। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इसी दौरान परिजनों की नजर घर के पास एक सांप पर पड़ी, जिसके बाद उन्हें आशंका हुई कि यश को सांप ने डस लिया है।

घबराए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यश कक्षा चौथी का छात्र था। वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और उसके बाद एक छोटी बहन है। पिता राजकुमार बरसे खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मासूम की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन शरीर पर सांप के काटने का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.