Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी की चमक है बरकरार

सोने की चमक आज भी बरकरार है. सोने की कीमतों में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,695 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 7,970 रुपये पर है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 33 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी और 22 कैरेट सोने में 30 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

गुड Returns के डेटा के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड में 330 रुपये की तेजी और 22 कैरेट गोल्ड में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी जा रही है. कल जहां 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट ₹86,620 था. वहीं आज वह बढ़कर 86,950 रुपये हो गया है. सेम वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भी हाल है बीते दिन जहां इसका रेट 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था. आज वह 300 रुपये बढ़कर 79,700 रुपये पर आ गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चांदी की कीमत आज भी 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम है.

मुंबई और चेन्नई में गोल्ड रेट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 7,970 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 8,695 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं, चेन्नई में भी में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत सेम है.

वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव

वायदा बाजार में गोल्ड और सिल्वर के दामों में तेजी देखने को मिल रही हैं. mcx पर 5 अप्रैल को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 85504.00 रुपये है, जिसमें 449 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, चादीं की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. 5 मार्च को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्र्र्रैक्ट की कीमत में भी 355 रुपये का उछाल देखने को मिल रहा है. 5 मार्च को एक्सपायर होने वाली सिल्वर 95935.00 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.