Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

बैतूल में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस सक्रिय,BLA को दी ट्रेनिंग

0

बैतूल में दिखी बड़ी राजनीतिक तैयारी, बीएलए 2 से लेकर मंडलम व सेक्टर प्रभारी तक जुटे

 

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए बीएलए 2 का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया, जिसने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा संदेश दिया। प्रशिक्षण में 299 बीएलए, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा ने किया। प्रशिक्षण प्रभारी संजय पांडे ने बीएलए 2 की जिम्मेदारियों, चुनावी प्रक्रिया और बूथ रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। पीसीसी विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा, कांग्रेस नेता सुभाष देशमुख, राहुल पटेल, भोजराज रेवतकर, नारायण राव धोटे, लवलेश बब्बा राठौर, रवि त्रिपाठी, सुभाष पांडे, डॉ प्रमोद खांडवे, महेंद्र पंडोले, मोनू बड़ोनिया, प्रशांत राजपूत और मनोज आहूजा ने भी राजनीतिक परिस्थिति, चुनावी चुनौतियों और जमीनी हकीकत पर अपनी बात रखी।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव की मौजूदगी ने युवाओं के उत्साह को और बढ़ाया। प्रीतेश गंगारे, नारायण सरले, रघुनाथ राने, भाऊ राव धोटे, प्रकाश धोटे, गोलू लोखंडे, यतींद्र सोनी और प्रफुल्ल काले सहित सभी बीएलए, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और प्रभारी पूरे समय प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

पार्टी ने यह सुनिश्चित किया कि हर बीएलए बूथ की बारीकियों को समझे, संगठन के व्यापक लक्ष्य से भी जुड़ा रहे। कुल मिलाकर, कांग्रेस ने बिरसा मुंडा की जयंती पर संगठन को धारदार बनाने, बूथों को मजबूत करने और चुनावी नींव को ठोस करने का संकल्प लिया। बैतूल में आज जिस ऊर्जा और संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे, वह बताती है कि संगठन अब बैतूल की राजनीतिक जमीन पर नए समीकरण तैयार करने की ओर बढ़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.