Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले

0

बैतूल में मानसून ने आखिरकार अपने तेवर दिखा दिए। बीती रात जिले में इस सीजन की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कई नदी-नाले उफान पर आ गए और तवा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पहली बार इस वर्षा ऋतु में सारनी स्थित सतपुड़ा बांध के 7 गेट 4-4 फीट तक खोलने पड़े।

 

भू-अभिलेख विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 65.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। सबसे अधिक 107 मिमी वर्षा भैंसदेही में हुई। इसके बाद बैतूल में 93.4 मिमी, मुलताई में 87.4 मिमी, भीमपुर में 85 मिमी, घोड़ाडोंगरी में 80 मिमी, चिचोली में 53 मिमी, प्रभातपट्टन में 42.4 मिमी, आमला में 39 मिमी, शाहपुर में 36 मिमी और आठनेर में 31.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

सारनी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 89 मिमी बारिश हुई। तवा नदी में बढ़े जलस्तर के चलते सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सतपुड़ा बांध के 7 गेट 4-4 फीट तक खोलकर पानी छोड़ा गया। बांध का जलस्तर सुबह 8 बजे 1430.45 फीट दर्ज किया गया। इस मानसून में यह पहला अवसर है, जब जिले के किसी बड़े बांध के गेट खोलने पड़े हैं।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बैतूल जिले में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां भी हो सकती हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के पास नहीं जाने और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.