Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

0

बैतूल। बैतूल बाजार के हनोतिया क्षेत्र में रविवार रात एक मकान से भारत के सबसे जहरीले सांपों में शामिल कॉमन करैत (Common Krait) निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कोबरा से भी अधिक विषैला माने जाने वाले इस सांप को सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

बैतूल में निकला कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत! देखें कैसे हुआ रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे अंकुश उईके के मकान में सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही विशाल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कुछ ही देर में कॉमन करैत को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि कॉमन करैत भारत के सबसे खतरनाक विषैले सांपों में से एक है। इसका जहर कोबरा से भी अधिक घातक माना जाता है और विष की क्षमता कई गुना ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि कॉमन करैत के काटने पर शुरुआत में केवल चींटी के काटने जैसा हल्का अहसास होता है, जिससे लोग अक्सर इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

उन्होंने बताया कि बारिश और ठंड के मौसम में यह सांप गर्म स्थान की तलाश में घरों के अंदर घुस आता है और कई बार बिस्तर में भी छिप जाता है। इसलिए इस मौसम में जहां तक संभव हो जमीन पर सोने से बचें और बिस्तर का उपयोग करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें।

विशाल ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें। रेस्क्यू के बाद कॉमन करैत को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.