Logo
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
Header Ad

दुर्ग में गुडवे कंपनी का काला खेल: 200 लड़कियों को बनाया बंधक, लड़कों को फंसाने का बनाते थे दबाव

0

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गुडवे फैशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में करीब 150-200 लड़कियों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। लड़कियों को 25 से 30 हजार रुपए सैलरी वाली सरकारी नौकरी का झांसा दिया गया, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।

पीड़िताओं का आरोप है—

मोबाइल छीन लिए गए, घर वालों से बात करने तक नहीं दी जाती थी।

आधी रात को फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लड़कों को फंसाने का दबाव बनाया जाता था।

कंपनी की 5-10 लड़कियां इन्हें टारगेट देती थीं, कहती थीं—“लड़कों को बुलाओ, तभी पेमेंट मिलेगा।”

प्रताड़ना इतनी बढ़ गई कि भानुप्रतापपुर की एक लड़की ने सुसाइड करने की कोशिश कर ली।

ऐसे खुला राज़

एक लड़की ने किसी तरह अपने माता-पिता को सूचना दी। माता-पिता ने आरएसएस कार्यकर्ता और बजरंग दल से मदद मांगी। विजयादशमी पर लड़की को बहाने से बाहर लाया गया और सारा राज़ खुल गया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंपनी में हंगामा किया।

FIR दर्ज – 7 आरोपी नामजद

दुर्ग पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया है।
रामभरोष साहू
सत्यम पटेल
साहिल कश्यप
सौरभ चौधरी
राहुल सौंधिया
वेदप्रकाश शास्त्री
साधना पटेल

पुलिस की कार्रवाई

CSP हर्षित मेहर ने बताया—

कंपनी नौकरी के नाम पर युवाओं से 20,000 रुपए से ज्यादा वसूलती थी।

नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था।

पीड़ित लड़कियों की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 दुर्ग का गुडवे फैशन कंपनी कांड अब बड़े गिरोह के पर्दाफाश की ओर इशारा कर रहा है। सवाल यह है कि आखिर कितनी लड़कियां इस फर्जीवाड़े का शिकार हुई हैं और इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.