Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित

0

बैतूल। वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों के निष्पादन में लापरवाही सामने आने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी आयुक्त ग्वालियर दीपक कुमार सक्सेना ने बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया अपेक्षित रूप से पूरी नहीं हो सकी, जिससे शासन के राजस्व हित प्रभावित हुए। इसी के चलते मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय आबकारी कार्यालय भोपाल निर्धारित किया गया है।

बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित

जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में कुल 61 शराब दुकानें हैं, जिनमें से 8 दुकानें अब तक नीलाम नहीं हो पाई हैं। इनमें बैतूल बाजार की 2 दुकानें, बैतूल गंज, आमला बस स्टैंड, भैंसदेही की 2 दुकानें, सारणी नंबर-1 और बागडोना शामिल हैं। इन दुकानों की कीमत अधिक होने के कारण ठेकेदारों ने रुचि नहीं दिखाई।

 

सूत्रों के मुताबिक, पहले दुकानों के समूह बनाए गए थे, लेकिन समूह निर्धारण में गड़बड़ी रही। कई दुकानों को 30-30 किलोमीटर दूर जोड़कर समूह बना दिए गए, जिससे संचालन मुश्किल हो गया। बाद में समूह तोड़ने पर छोटी दुकानें तो नीलाम हो गईं, लेकिन महंगी दुकानें अब भी खाली हैं।

 

इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। अब शेष दुकानों की नीलामी के लिए विभाग नई रणनीति पर काम कर रहा है।

https://mp.gov.in/

Leave A Reply

Your email address will not be published.