Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं रैंक

0

बैतूल। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में आज बैतूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैतूल के छात्र गुंजन देशमुख ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश के टॉप टेन में पांचवां स्थान हासिल किया है, जबकि चिचोली की ऋतुजा देशपांडे ने कक्षा 12वीं गणित संकाय में प्रदेश के टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र गुंजन देशमुख ने 495 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की। उनके पिता सुनील देशमुख होमगार्ड सैनिक हैं। साधारण परिवार से आने वाले गुंजन ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि वे रोजाना करीब 8 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे और आगे बायोलॉजी स्ट्रीम लेकर NEET परीक्षा की तैयारी कर मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

इसी क्रम में आमला स्थित यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र उदित पवार ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता गिरधारी पवार हैं।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र शिवम खोड़के ने नौवां स्थान हासिल किया है। उनके पिता हेमराज खोड़के हैं। वहीं, इसी विद्यालय के छात्र चंद्रशेखर हुरमाड़े ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता नारायण हुरमाड़े हैं।

वहीं चिचोली क्षेत्र के महर्षि दयानंद इंग्लिश पब्लिक स्कूल की छात्रा ऋतुजा देशपांडे ने कक्षा 12वीं में गणित संकाय से प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। ऋतुजा ने यह सफलता सेल्फ स्टडी के दम पर प्राप्त की है और वह आगे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। उनके पिता आशीष देशपांडे किसान हैं, जबकि माता माधुरी देशपांडे इसी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल हैं।

👉 MP Board official website:https://mpbse.nic.in/

Leave A Reply

Your email address will not be published.