Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा

0

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार सुबह शहर का सघन भ्रमण कर प्रमुख चौक-चौराहों और प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉलेज चौक, शिवाजी चौक, लल्ली चौक और न्यू बैतूल स्कूल चौक का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज चौक के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने और निर्माण कार्य के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल और कॉलेज क्षेत्रों में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना न रहे।

 

शहर के प्रमुख चौकों के स्वरूप में बदलाव को लेकर कलेक्टर ने नगरपालिका को शिवाजी चौक और लल्ली चौक के सौंदर्यीकरण के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही लल्ली चौक स्थित रोटरी को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए। न्यू बैतूल स्कूल के पास प्रस्तावित गीता भवन स्थल का निरीक्षण कर वहां पार्किंग की सुनियोजित व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया।

 

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत कलेक्टर ने ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर इसकी शीघ्र शिफ्टिंग और एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए।

 

इसके अलावा कलेक्टर ने ग्राम जामठी में प्रस्तावित फायर स्टेशन और आईएसबीटी स्थल का निरीक्षण किया तथा एचएमटी फैक्ट्री पहुंचकर उद्योग विभाग से आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे, उद्योग विभाग के धीरज मंडलेकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.wishlink.com/aman432/post/5522517

Leave A Reply

Your email address will not be published.