Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

MP में भीषण बारिश, इंदौर में 3 मंजिला मकान गिरा, उज्जैन-राजगढ़ और नीमच में बही कारें, हाई अलर्ट जारी

0
भोपाल: मध्यप्रदेश में सक्रिय हुए स्ट्रॉन्ग मॉनसून सिस्टम के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश से नदियां और तालाब उफान पर हैं। भोपाल में कैचमेंट एरिया और सीहोर जिले में भारी बारिश के बाद बड़े तालाब का जलस्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया। इसके चलते शनिवार सुबह पहली बार भदभदा डैम के गेट खोले गए। सुबह 10:35 बजे महापौर मालती राय ने पूजा अर्चना के बाद बांध के दो गेट खोले, हालांकि बाद में एक गेट बंद कर दिया गया। फिलहाल 11 में से 1 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

रायसेन और इंदौर में बिगड़े हालात… 

रायसेन जिले में हलाली बांध के तीन गेट दो-दो मीटर तक खोले गए हैं, जिनसे 451.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं इंदिरा सागर समेत प्रदेश के 5 डैम के गेट भी खोलने पड़े हैं। इंदौर में शुक्रवार को लगातार बारिश के बीच अम्मार नगर, खजराना में सिरपुर तालाब के पास बना तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में बड़ी जनहानि तो नहीं हुई लेकिन पास का एक और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इंदौर के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

कलेक्टर आशीष सिंह ने हालात को देखते हुए शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। रतलाम में खाचरौद रोड पर कुछ परिवार पानी से घिर गए थे, जिन्हें एसडीईआरएफ टीम ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर में हल्की बारिश और उज्जैन समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर शामिल हैं। यहाँ अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश दर्ज हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.