Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

काफी पैसे दिए, फिर भी ब्लैकमेलिंग… हिमानी का क्यों किया मर्डर? कातिल बॉयफ्रेंड ने बताई वजह

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. हिमानी की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड ने की थी. वारदात के बाद वह दिल्ली फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में हत्यारे ने हत्या किए जाने का जुर्म कुबूल किया है. उसने हत्या किए जाने के बारे में भी बताया है. जांच में पता चला है कि आरोपी हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था.

पुलिस आरोपी से हत्या किए जाने के बारे में पता कर रही है. प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है. आरोपी ने कुबूल किया है कि वह हिमानी को काफी पैसे भी दे चुका था. इसके बावजूद वह बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है. वह रोहतक का रहने वाला है.

घर में की थी हत्या, सूटकेस में बंद कर फेंका

रोहतक पुलिस ने आरोपी को वारदात के 36 घंटे बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने हिमानी नरवाल की हत्या उसी के मकान में की थी. हिमानी विजयनगर स्थित किराए के मकान में रहती थी. उसके साथ उसकी मां और भाई भी रहता था. लेकिन वारदात वाले दिन दोनों नजफगढ़ गए हुए थे और हिमानी घर पर अकेली थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सचिन ने हिमानी को उसी के घर में हत्या की, फिर उसके शव को एक सूटकेस में बंदकर उसे घर से 800 मीटर की दूरी पर सांपला बस स्टैंड के समीप फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था.

कांग्रेस की थी सक्रिय कार्यकर्ता

हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थी. वह वकालत की पढ़ाई कर रही थी. हिमानी 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय रही थी. परिजनों के मुताबिक, हिमानी की शादी को लेकर उसके लिए लड़के की तलाश की जा रही थी. इधर, पुलिस की शुरूआती जांच में हिमानी का अफेयर सामने आया है और कातिल उसी का बॉयफ्रेंड है. पुलिस पूरी घटना का आज खुलासा करेगी. हिमानी नरवाल की हत्या के बाद कांग्रेस ने इसके लिए एसआईटी गठित कर घटना की जांच की मांग की थी. हिमानी कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों के अलावा सामजिक संगठनो के आयोजनों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती थी.

पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाया था कानून व्यवस्था पर सवाल

हिमानी की हत्या पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने दुख जताया था, उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ‘रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है. एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है. यह घटना अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है. इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय और दोषियों को कठोर सजा दिलाए.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.