Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

MP भिंड: NH-719 पर भीषण सड़क हादसा, 5 की दर्दनाक मौत

0

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में  नेशनल हाईवे 719 पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां फूप थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक बच्चा और एक लड़की शामिल हैं।

हादसे का शिकार हुए लोग मोटरसाइकिलों से भिंड की ओर जा रहे थे। मृतकों में भोला खान नामक एक प्रसिद्ध गोताखोर भी शामिल हैं, जिनकी मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

बताया जा रहा है कि इस हाईवे को लोगों ने मौत का हाईवे नाम दिया है। क्योंकि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं और यह हाईवे कई जानें लील चुका है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर हाईवे की खराब स्थिति और सुरक्षा इंतज़ामों की कमी पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

गुस्साए लोगों की मांग है कि नेशनल हाईवे पर तत्काल सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं, जिनमें स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था शामिल हो। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.