Logo
ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
Header Ad

पन्ना में टाइगर की फैमिली को पर्यटकों ने जिप्सियों से घेरा, पांच गाड़‍ियों पर लगा बैन

 पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ परिवार को जिप्सियों से घेरकर तस्वीरें खींचने और शोर मचाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रबंधन सकते में है। उसने वीडियो में दिखाई दे रहे पांच वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। सहायक संचालक को मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।

पार्क में प्रवेश प्रतिबंधित किया

पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय संचालक अंजना सुचिता तिर्की के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। स्पष्ट है कि पर्यटकों के साथ जिप्सी चालकों, गाइड ने भी मनमानी की है। वीडियो में दिख रहे जिम्मेदारों का पार्क में प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित किया गया है।

पर्यटकों ने तस्वीरें खींचने के लिए मचाया शोर

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पांच जिप्सी के चालकों ने बाघ और बाघिन को दोनों ओर से घेर लिया। उनके निकलने के लिए स्थान नहीं छोड़ा। ऐसे हालात काफी देर तक बने रहे। इसी बीच जिप्सियों में सवार 50 से अधिक पर्यटकों ने तस्वीरें खींचने के लिए बार-बार शोर मचाया।

इससे बाघ परिवार काफी देर तक असहज स्थिति में रहा। ऐसे में बाघ आक्रामक होकर पर्यटकों पर हमला भी कर सकते थे। संभव है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तब टाइगर रिजर्व के प्रबंधन पर ठीकरा फोड़ने का प्रयास किया जाता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.