Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

Exam देने के बाद गायब हो गई थीं 3 नाबालिग लड़कियां, पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले और फिर…

0

कादियां: कादियां शहर में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुईं तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ढूंढ निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार 9, 12 और 17 वर्ष की तीनों लड़कियां एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। 29 सितम्बर को परीक्षा देने के बाद जब वे घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन घबरा गए और थाना कादियां में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम हरकत में आई। शहरभर के सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले गए और गहन प्रयासों के बाद 12 घंटे के अंदर तीनों लड़कियां सकुशल बरामद कर ली गईं। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.