Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

मासूम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, किया लहुलुहान, स्थानीय लोगों में बढ़ा डर

0

दीनानगर: हलका दीनानगर के अंतर्गत आने वाले गाँव नया पिंड बहादुर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चाचा अपने साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गली से गुजर रहे थे कि उसी समय एक परिवार द्वारा अपने घर में रखा पालतू कुत्ता अचानक हमला कर दिया, जिससे उनका साढ़े चार साल का भतीजा घायल हो गया।

घायल बच्चे के चाचा, नरेश कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी नया पिंड बहादुर ने बताया कि मैं अपने भतीजे दवियांक शर्मा (साढ़े चार साल) को लेकर मोटरसाइकिल पर गली से गुजर रहा था, तभी हमारे गाँव के ही एक परिवार का पालतू कुत्ता अचानक हमला कर गया और बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बच्चे को सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि इस कुत्ते ने पहले भी कई लोगों पर हमला किया है और गाँव के लोगों ने उस परिवार से कई बार निवेदन किया था कि वे अपने कुत्ते को बंधा रखें, लेकिन उनका पालन-पोषण नहीं किया गया। इसी कारण आज यह हादसा छोटे बच्चे के साथ हुआ।

बच्चे का इलाज सिविल अस्पताल गुरदासपुर में किया गया। बच्चे के सभी पारिवारिक सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों ने बिना पंजीकरण के अपने घर में कुत्ते रखे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.