Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सोनू सूद और मालविका सूद, PM मोदी के दौरे को लेकर कही ये बात

0

मोगा: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न राहत सामग्री भेज रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने आज अपने आवास पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी टीमें लगी हुई हैं जो अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों की जरूरतों का जायजा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि आज वे लोगों तक कंबल, गद्दे और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए जो इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की समस्याएं सुनने आ रहे हैं।

उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी गायकों द्वारा की जा रही सहायता के संबंध में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ये भी कहा कि  बाढ़ के कारण हुई तबाही का महीनों के बाद सही पता चलेगा जिसे लेकर उनकी टीम हल निकालने के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.