Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

पंजाब के इन इलाकों में खुले स्कूल, लेकिन बच्चों की राह अब भी मुश्किल, चौंकाने वाली तस्वीरें आई सामने

0

दीनानगर : बाढ़ के बाद, पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज स्कूल खुल गए हैं, लेकिन आज जब सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों का निरीक्षण किया गया, तो ज्यादातर स्कूलों में पानी भरा हुआ था। स्कूलों की हालत बेहद ही खस्ता हो रखी है।

सारा रिकॉर्ड व स्कूल का अन्य सामान बुरी हालत में हैं। वहीं, अगर साफ-सफाई की बात करें, तो स्कूलों की सफाई के मामले में भी हालात बेहद खराब हैं, जिसके चलते अगले 5 से 7 दिनों तक बच्चों का स्कूल आना संभव नहीं है, क्योंकि स्कूलों की स्थिति पर नजर डालें तो स्कूलों में जगह-जगह पानी जमा है। कई स्कूलों में अभी भी पानी जमा है, जिसके चलते स्कूल स्टाफ अपने पैसे खर्च करके स्कूलों की सफाई करवा रहा है, लेकिन बच्चों का स्कूल आना अभी भी नामुमकिन है।

आपको बता दें कि, पिछले दिनों से रावी नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण दीनानगर विधानसभा क्षेत्र और गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक समेत पंजाब के कई अन्य जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही लोगों को अपने पशु और कई घरेलू सामान भी गंवाने पड़े हैं। रावी नदी से लगभग 7 से 8 किलोमीटर दूर स्थित गांवों तक जाने वाले रास्ते भी बंद हो गए हैं और इन गांवों में लोगों के घरों में पानी घुसने से बेहद खराब स्थिति पैदा हो गई है, जिसके चलते प्रशासन सातों गांवों में छुट्टियां बढ़ा सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में आज तक की छुट्टियों की घोषणा की थी। ऐसे में आज सुबह पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सोमवार से पंजाब के स्कूलों में शिक्षक पहुंचेंगे और स्कूलों की पूरी स्थिति का जायजा लेंगे, जिसके बाद मंगलवार से विद्यार्थी भी स्कूलों में पहुंचेंगे और कक्षाएं सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.