Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन

0

Mohan Yadav Betul Visit: प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

बैतूल। Mohan Yadav शनिवार 14 मार्च को बैतूल पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Hemant Khandelwal की पुत्री स्व. सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बैतूल आएंगे और खंडेलवाल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

CM Mohan Yadav Betul Visit preparation police inspection Betul

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर लगभग 12:30 बजे बैतूल हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे गंज स्थित खंडेलवाल निवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मिलेंगे और अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे। इसके बाद वे कुछ समय रुकने के पश्चात दोपहर लगभग 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से Katni के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने शुक्रवार को हेलीपेड स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Mohan Yadav Betul Visit: प्रदेश के नेता भी पहुंचेंगे बैतूल

इधर सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद बैतूल में प्रदेशभर के नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को प्रदेश सरकार उप मुख्यमंत्री भी बैतूल पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री Jagdish Devda सुबह करीब 11 बजे सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचकर खंडेलवाल परिवार से मुलाकात करेंगे, जबकि मंत्री Krishna Gaur दोपहर करीब 1:30 बजे बैतूल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।

इसके अलावा प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी बैतूल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद से खंडेलवाल निवास पर शोक व्यक्त करने के लिए नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।

https://www.mp.gov.in

Leave A Reply

Your email address will not be published.