Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी

0

बैतूल। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन के संयुक्त निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हेलमेट जांच का विशेष अभियान चलाया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया, कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहरिया और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच की। इस दौरान अधिकांश कर्मचारी हेलमेट पहने नजर आए, जिससे सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी दिखाई दी। हालांकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 कर्मचारियों के खिलाफ प्रति व्यक्ति 300 रुपये के मान से कुल 2400 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी सख्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसपी कमला जोशी की उपस्थिति में कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहरिया, गंज थाना प्रभारी नीरज पाल, यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। यहां बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ चालान बनाकर 1800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इस प्रकार दोनों स्थानों पर कुल 14 कर्मचारियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शासकीय कर्मचारियों के माध्यम से आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की सघन जांच और चालानी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के लिए TransporDepartment वेबसाइट देखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.