Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

चिकन शॉप पर करंट से युवक की मौत

0

बैतूल कोतवाली थाना इलाके के ग्राम जाखली के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चिकन की दुकान पर काम कर रहे 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत युवक को गंभीर हालत में पाढर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का आज जिला अस्पताल में।पीएम करवाया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गन्नू पिता रामसुंदर कवडे उम्र 27 वर्ष निवासी रावणवाड़ी चौकी पाढर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गन्नू ग्राम जाखली में स्थित चिकन की दुकान पर काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच वह दुकान में बोर्ड का बिजली वायर जोड़ रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।

 

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल पाढर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

 

परिजनों ने बताया कि मृतक विवाहित था, उसकी दो वर्ष की एक बेटी है और पत्नी रश्मि इस समय गर्भवती है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

इस बीच मृतक के एक परिजन सतीश ने उसकी मौत पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि मृतक के हाथ और पैर में चोट के निशान थे। हालांकि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने इससे इनकार किया है और कहा कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

 

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.