Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

सतना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मझगवां भट्ठा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त जन्मदिन मनाने के बाद बाइक से चित्रकूट के हरदुआ गांव जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया इस हादसे में दीपक ,सोनू और आशु की मौत हो गई है।

सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर मामले की जांच पुलिस अभी कर रही है। आपको बता दें कि दीपक पटेल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है और 4 जुलाई को जन्मदिन मनाने के लिए आया था।

दीपक घर से निकाला और 20 मिनट बाद परिजनों को सूचना मिली कि दीपक की मौत हो गई है, सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है अभी मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.