Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

गुना में जमीनी विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या! दिग्विजय सिंह ने SP से की सख्त कार्रवाई की मांग

गुना/आरोन : गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेहूंखेड़ा में जमीनी विवाद में पिछले सप्ताह सरकारी शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गुना SP अंकित सोनी से मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने लिखा कि – गेंहूखेड़ा आरोन गुना ज़िले में अति गंभीर घटना सामने आई है। शिक्षक ब्राह्मदास अहिरवार की निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में उनके पुत्र सत्या अहीरवार के दोनों पैर तोड़ दिए गए हैं, और उनके चाचा गंभीर रूप से घायल है। मैं SP Guna MP से सख्त कार्यवाही की मांग करता हूं।

ये है पूरा मामला

शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार का गांव के कुछ लोगों से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने सीमांकन की मांग की थी, जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा नापजोख कर जमीन का कब्जा ब्रह्मदास को दे दिया गया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इसी क्रम में शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद गांव के बाहर वेयरहाउस पर बैठे ब्रह्मदास अहिरवार पर उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में ब्रहमदास और नके बेटे गंभीर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्रह्मदास ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.