Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

भिंड में भीषण सड़क हादसा, डंपर और कार की भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

 ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे पर 2 दिन के अंदर दूसरा बड़ा हादसा हुआ है, डंपर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं,  सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मृतकों में एक दूल्हे का भाई और रिश्तेदार हैं, मेहगांव थाना इलाके के नारायणपुर के पास की यह घटना है, घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह राठौड़ के छोटे बेटे विकास की आज शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए उनका बड़ा बेटा आकाश अपने रिश्तेदार मंगल और उमेश ,धीरज और सुनील के साथ ग्वालियर से मेहगांव आ रहे थे।

सुबह 5 बजे के करीब 2 किलोमीटर पहले नारायणपुर के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से कार टकरा गई, जिसमें आकाश ,मंगल और उमेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि धीरज और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मेहगांव थाना पुलिस सभी को अस्पताल लाई। जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

दो की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें दो दिन पहले भी भिंड के जवाहरपुरा के पास हुए भीषण एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत हुई थी, आज फिर एक बड़ा हादसा सामने आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.